Trending
फ्रेंच ओपन : सात्विकसाईराज-चिराग, ट्रेसा-गायत्री पहले राउंड में जीते
भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में मलेशियाई जोड़ी ओंग यू सिन और टीओ ई यी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
फ्रांस की राजधानी में एरेना डे ला चैपल में हो रहे रहे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 इवेंट में भारतीय जोड़ी ने 21-13, 24-22 से जीत दर्ज की। महिला युगल में, ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने हमवतन अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो को 16-21, 21-19, 21-17 से हराकर राउंड 2 में प्रवेश किया।

पुरुष एकल में, लक्ष्य सेन जापान के कांता त्सुनेयामा से भिड़ेंगे, प्रियांशु राजावत दिन के अंत में डेनमार्क के शीर्ष वरीय विक्टर एक्सेलसेन से भिड़ेंगे।