Trending

आईपीएल 2024 में वापसी के लिए प्रशंसकों से मिले प्यार का आभारी : ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आगामी आईपीएल से पहले कहा है कि आईपीएल एक भावना है, और हम इसे उतना ही पसंद करते हैं जितना प्रशंसक करते हैं।

दिसंबर 2022 में एक दुखद दुर्घटना से उबरने के बाद उनके आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए एक्शन में वापसी करने की उम्मीद है। पंत आईपीएल 2024 में वापसी के लिए प्रशंसकों से मिले प्यार के लिए आभारी हैं।

साभार : गूगल

स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल सीरीज अभियान ‘अजब रंग दिखेगा’ से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अजब रंग दिखेगा’ अभियान का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि नए अभियान से, हम उन अनूठे सामुदायिक अनुभवों का जश्न मनाते हैं जो आईपीएल पूरे देश में पैदा करता है और इसे वास्तव में अविस्मरणीय अनुभव बनाता है।

मैं प्रशंसकों द्वारा दिए गए प्यार के लिए आभारी हूं और मैं आईपीएल 2024 का इंतजार कर रहा हूं। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने पंत पर नवीनतम अपडेट का खुलासा किया, जिन्होंने 31 दिसंबर, 2022 को एक भयानक दुर्घटना का सामना करने से पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व किया था और तब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने कहा कि उन्होंने फिट होने के लिए सब कुछ किया है और यही कारण है कि एनसीए उन्हें मंजूरी दे देगा। दिल्ली ने अब तक यह तय नहीं किया है कि 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में पंत टीम की कप्तानी करेगा या नहीं।