धर्मशाला टेस्ट Day 1 : भारतीय गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन, इंग्लैंड 218 पर ढेर
धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर मजबूत शुरुआत की है। टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी के 218 रनों के जबाब में एक विकेट खोकर 135 रन बनाए।
पहली पारी के आधार पर भारत इंग्लैंड से 83 रनों से पीछे है। भारत से कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दी है। यशस्वी 58 गेंदों पर 57 रन बनाकर शोएब बशीर के शिकार बने। कप्तान रोहित 52 रनों पर नाबाद हैं, शुभमन गिल 39 गेंदों पर 26 रन बनाकर नाबाद रहे हैं।

इससे पूर्व धर्मशाला टेस्ट का पहला दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा। भारतीय स्पिन अटैक के आगे इंग्लैंड की पहली पारी 218 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत से स्पिनर कुलदीप यादव ने पंजा खोला अपना 100वां टेस्ट खेल रहे आर. अश्विन ने चार विकेट लिए। रविन्द्र जडेजा को एक विकेट मिला।
टेस्ट सीरीज के पहले दिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से घुटने टेकते नजर आए। ओपनर जैक ने 79 रन बनाए। बेन डुकेट ने 27, जॉनी बैरेस्टो ने 29, जो रुट ने 26 तथा बेन फॉक्स ने 24 रनों के योगदान दिया।
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स शून्य पर आउट हो गए। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नही कर पाए। भारत से तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक भी विकेट नही मिल पाया।
इससे पहले आज सुबह इंग्लैंड ने टॉस जीत और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, टीम इंडिया के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 218 पर ही ऑलआउट कर दिया। सभी 10 विकेट स्पिनरों के नाम रहे।