Trending

प्राग मास्टर्स शतरंज : प्रज्ञानानंदा संयुक्त दूसरे स्थान पर, अंतिम दौर में सभी प्लेयर्स ने खेला ड्रा

भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा ने प्राग मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के अंतिम दौर में जीत का भरसक प्रयत्न किया, उन्हें चेक गणराज्य के डेविड नवारा से अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

प्रज्ञानानंदा इस बात से संतुष्ट हो सकते हैं कि वह कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में शीर्ष भारतीय के तौर पर खेलने उतरेंगे जो टोरंटो में चार हफ्ते बाद कराया जायेगा। अंतिम दौर में 10 प्लेयर्स के बीच पांच ड्रा रहे।

साभार : गूगल

उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव (छह अंक) का विजयी अभियान जारी रहा और उन्होंने ईरान के परहम माघसूदलू को हराकर एक दौर शेष रहते ही खिताब जीता।

प्रज्ञानानंदा के अलावा माघसूदलू और चेक गणराज्य के एनगुएन थाई डाई वान के नौ में से पांच पांच अंक रहे। भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश के रोमानिया के रिचर्ड रैपर्ट और डेविड नावारा के साथ 4.5 अंक रहे। टूर्नामेंट में भाग ले रहे एक अन्य भारतीय विदित गुजराती तीन अंक से अंतिम स्थान पर रहे।