Trending

तदर्थ समिति 10-11 मार्च को एशियाई चैंपियनशिप, ओलंपिक क्वालीफायर के लिए कराएगी कुश्ती ट्रायल

भारतीय कुश्ती महासंघ का काम देख रही तदर्थ समिति एशियाई चैंपियनशिप और ओलंपिक खेल के आगामी क्वालीफायर के लिए टीम चुनने के लिए 10 और 11 मार्च को सोनीपत और पटियाला में ट्रायल्स करायेगी।

साभार : गूगल

पुरुष पहलवानों (फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन) के लिए ट्रायल्स सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में और महिला पहलवानों के लिए एनआईएस पटियाला में होंगे। ट्रायल 30 भार वर्गों में कराये जायेंगे।

भूपेंदर सिंह बाजवा की अगुवाई वाली तदर्थ समिति ने एक बयान में कहा कि ओलंपिक भार वर्ग का विजेता एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर (19-21 अप्रैल) और विश्व ओलंपिक क्वालीफायर (9-12 मई) में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा।