Trending

चेन्नई की सड़कों पर दिखी सीएसके की बस व धोनी, उत्साहित हुए फैन्स

आईपीएल की तैयारी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी टीम से जुड़ गए हैं और चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सीएसके ने एक्स अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें चेन्नई की सड़कों पर लोग एमएस धोनी और सीएसके की बस को देखकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

@ChennaiIPL

इस वीडियो में सीएसके की बस सड़क से गुजर रही है और आस-पास के लोग अपने पसंदीदा प्लेयर्स को देख काफी खुश हुए। सीएसके ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें एमएस धोनी अपने विटेंज लुक में नजर आ रहे हैं। धोनी इस तस्वीर में हेलमेट पर पहन रहे हैं।

फैन्स को धोनी का ये लुक काफी पसंद आ रहा है, जिसमें वह लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं। सीएसके ने पोस्ट शेयर करके लिखा, ”विटेंज हेयर, क्लासिक इमोशनल, माही आ रहा है।

पिछले साल सीएसके को पांचवां खिताब जिताने वाले एमएस धोनी ने आईपीएल 2023 के बाद तुरंत मुंबई में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया और उसके बाद से वह खुद को फिट रखने के लिए काम कर रहे थे। गुरुवार को वह एक बार फिर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।

आईपीएल की तैयारियों के लिए एमएस धोनी 5 मार्च को चेन्नई में सीएसके कैंप में पहुंचे। इससे पहले वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग समारोह में भाग लिया। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चिन्नास्वामी में होगा।

बता दें कि टूर्नामेंट के शुरुआती 15 दिन के मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है। 21 मैचों के शेड्यूल में चेन्नई सुपर किंग्स चार बार मैदान पर खेलने उतरेगी। एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स 22, 26, 31 मार्च और फिर 5 अप्रैल को मुकाबला खेलेगी।