Trending

धर्मशाला टेस्ट Day 2 : रोहित-गिल का शतक, 255 रन की बढ़त से भारत की पकड़ मजबूत

कप्तान रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) के शतकों तथा उनके बीच दूसरे विकेट के लिए 171 रन की साझेदारी से भारत ने पांचवें और अंतिम टेस्ट में दूसरे दिन आठ विकेट पर 473 रन बनाकर इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत की।

Credits : Espncricinfo

भारत के पास 255 रन की भारी बढ़त हो गयी है। रोहित और गिल के शतकों के अलावा डेब्यूटेंट देवदत्त पडीक्कल (65) तथा सरफराज खान (56) ने अर्धशतक बनाये और चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

स्टंप्स तक कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर क्रीज पर है। दोनों के बीच नौंवें विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हो गयी है। भारत ने कल के एक विकेट पर 135 रन से आगे खेलना शुरू किया।

दिन भर के खेल में इंग्लैंड ने सात विकेट निकाले हैं, शुरुआती पांच बल्लेकबाजों की शानदार पारियों की वजह से भारत इस मैच में काफी आगे निकल गया है। तीसरे सेशन में इंग्लैं ड को पांच विकेट मिले, उन्होंने 97 रन भी दिए।