Trending

ब्रिस्टल ओपन स्क्वाश : अंतिम आठ में उर्वशी जोशी की एंट्री

भारत की उर्वशी जोशी ने आस्ट्रेलिया की दूसरी वरीयता प्राप्त सोफी फाडाली को 3- 2 से हराकर ब्रिस्टल ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

उर्वशी ने तीन हजार डॉलर ईनामी राशि के पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में 7- 11, 11- 6, 9- 11, 11- 5, 11- 7 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त आस्ट्रेलिया की एरिन क्लासेन से होगा जिसने इंग्लैंड की ओलिविया बीसेंट को 3-0 से हराया।