जेम्स एंडरसन 700 विकेट झटकने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज
धर्मशाला में हो रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव का विकेट लेने के साथ 700 विकेट लेने वाले इग्लैंड के पहले और दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने गए।
अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन एंडरसन सात सौ विकेट लेने वाले गेंदबाजों की श्रेणी में आ गए। वह दुनिया के इकलौते तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट कैरियर में 700 विकेट लिए हों।

इससे पहले जो दो गेंदबाजों ने यह आंकड़ा छुआ है, उनमें श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन और आस्टे्रलिया के शेन वार्न हैं, जिन्होंने क्रमश: 800 और 700 विकेट का आंकड़ा छुआ है, एंडरसन फास्ट बॉलर हैं।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पहला मैच नहीं खेला था। इसके बाद के तीन मैच खेले हैं। धर्मशाला में चल रहे पांचवें मैच में खेल रहे हैं। दूसरे मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए थे। तीसरे मैच में वह एक विकेट ले सके। रांची में खेले चौथे मैच में एंडरसन ने दो विकेट लिए हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां व सीरीज का अंतिम मैच धर्मशाला में हो रहा है। मैच के दूसरे दिन एंडरसन को रिकार्ड के लिए दो विकेट की जरूरत थी, एक बल्लेबाज को पैवेलियन भेज चुके हैं और एक विकेट की जरूरत थी।
शनिवार की सुबह कुलदीप यादव को आउट करके अपने टेस्ट करियर के 700 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ धर्मशाला का स्टेडियम इनके लिए यादगार बन गया।