Trending

ग्लेन फिलिप्स ने पकड़ा एक हाथ से कैच, देखे वीडियो

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ग्लेन फिलिप्स की तरफ से एक शानदार फील्डिंग देखने को मिली। दरअसल फिलिप्स ने ऐसा कैच पकड़ा, जो लगभग असंभव था, गेंद काफी तेजी से ट्रेवल कर रही थी, ग्लेन फिलिप्स ने हवा में छलांग लगाकर एक ही हाथ से कैच को पकड़ा और बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया।

Credits : Espncricinfo

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 61वां ओवर प्रगति पर था। कप्तान टिम साउदी गेंदबाजी करा रहे थे और मार्नस लाबुशेन शतक की ओर बढ़ रहे थे। वे 90 रन बनाकर खेल रहे थे।

साभार : गूगल

इसी ओवर की चौथी गेंद पर पॉइंट और थर्ड स्लिप के बीच से लाबुशेन ने गेंद को कट करने की कोशिश की। गेंद थोड़ी सी हवा में चली गई, गेंद तेज गति से आई थी। फिलिप्स ने दाहिने ओर हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ लिया।

मार्नस लाबुशेन शतक से चूक गए और कैच देखकर हैरान रह गए। उनको लगा ही नहीं था कि ये कैच कोई पकड़ सकता है, कैच पकड़ने के बाद ग्लेन फिलिप्स का रिऐक्शन और सेलिब्रेशन देखने लायक था।

फिलिप्स अक्सर खतरनाक कैच पकड़ते रहते हैं, ये कुछ ही नामुमकिन सा था, जिसे उन्होंने मुमकिन बनाया। ऑस्ट्रेलिया को इस तरह एक साझेदारी बनाने से रोका गया और शतक भी लाबुशेन का पूरा नहीं हुआ।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के 162 रनों के जवाब में पहली पारी में 256 रन बनाए और 100 रनों की बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड अपनी सरजमीं पर भी परेशानी होती दिखाई दे रही है, टीम पहला मुकाबला सीरीज का हार चुकी है और इस मुकाबले में भी जीतना कठिन लग रहा है। पूरा दारोमदार पूर्व कप्तान केन विलियमसन होगा, क्योंकि उनके बल्ले से तीन पारियों में रन नहीं निकले हैं।