Trending
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए एकतरफा खुला

जम्मू,। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए एकतरफा खुला है। यातायात विभाग द्वारा तय समय के अनुसार ही वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी गई है। आज वाहनों को श्रीनगर से जम्मू की ओर रवाना किया जा रहा है।
यात्रियों से समय का पालन करने की अपील की गई है। इस बीच जम्मू से श्रीनगर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यातायात बंद होने के बाद मार्ग के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। पिछले दिनों बारिश के कारण हुए भूस्खलन से रामबन में कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।