Trending

संतोष ट्राफी : सेना सातवीं बार बनी चैंपियन

सेना ने पीपी शकील के गोल से गोवा को हराकर सातवां संतोष ट्राफी खिताब जीता। दोनों टीमें गोल की कोशिश में जुटी रहीं, शकील ने 67वें मिनट में सेना के लिए विजयी गोल दागा।

साभार : गूगल

दोनों टीमों के गोलकीपरों ने कई प्रयासों को विफल किया। शफील ने 67वें मिनट में राहुल रामकृष्णन के 25 गज की दूरी से किये गये पास पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया जो निर्णायक साबित हुआ।

गोवा की टीम आसानी से हार मानने वाली नहीं थी और 87वें मिनट में मोहम्मद अली के हेडर का सेना के गोलकीपर सैयद बिन अब्दुल कादिर ने शानदार बचाव किया।