Trending

पंत का आईपीएल खेलना तय नहीं, जानें पूरा मामला

आईपीएल खेलने के लिए ऋषभ पंत को फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिल सका है। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत की फिटनेस रिपोर्ट मांगी थी, बीसीसीआई से टीम मैनेजमेंट को जवाब नहीं मिला। आईपीएल 22 मार्च से शुरू होगा।

एक हिंदी अखबार के सूत्रों के अनुसार, पंत को बीसीसीआई से फिटनेस टेस्ट पास होने का सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इस कारण उनके आईपीएल खेलने पर संशय है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी के एक्सपर्ट पंत को मैच खेलने को लेकर फिट नहीं मान रहे हैं।

साभार : गूगल

पंत की दिल्ली कैपिटल्स से जब इस बारे में एक हिंदी अखबार ने सवाल किया तो उन्होंने इसका खंडन नहीं किया और कहा कि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सूत्रों की मानें तो फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिलने की वजह से दिल्ली ने अपने स्क्वॉड में ऋषभ पंत को शामिल नहीं किया है। टीम मैनेजमेंट बीसीसीआई से रिक्वेस्ट कर पंत को एक्स्ट्रा प्लेयर के रूप में स्क्वॉड में रख सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पंत फिट हैं और आईपीएल खेल सकते हैं। नेशनल क्रिकेट एकेडमी 5 मार्च को उनकी फिटनेस रिपोर्ट देगा। हालांकि 9 मार्च तक पंत की रिपोर्ट सामने नहीं आई।

दिल्ली टीम के को-ऑनर पार्थ जिंदल ने भी कहा था कि पंत आईपीएल के शुरुआती मैच खेलेंगे। वह फर्स्ट हाफ में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उन्होंने बैटिंग करनी शुरू कर दी है, वह विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। IPL से पहले तक वह फिट हो जाएंगे।

पंत दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। उनका 31 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाने के दौरान एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उनके दाहिने पैर के घुटने की तीन सर्जरी हुई। वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में रिकवरी कर रहे हैं।

पंत पिछले सप्ताह बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित अभ्यास मैच में खेले थे। इसमें उन्होंने बैटिंग की थी। वह टीम इंडिया के साथ नेट्स में भी बैटिंग कर चुके हैं।

दिल्ली कैपिटल्स घरेलू ग्राउंड पर खेले जाने वाले अपने 2 शुरुआती मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी। दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के प्लेऑफ सहित 11 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं। जिसकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स को घरेलू ग्राउंड के अपने दो मैचों को विशाखापट्टनम में शिफ्ट करना पड़ा है।