Trending

आईपीएल : जेसन रॉय के बाहर होने से केकेआर को झटका

आईपीएल के 17वें सीजन का शुरुआती मुकाबला शुक्रवार यानि 22 मार्च को खेला जाएगा लेकिन इससे पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को तब बड़ा झटका लगा, जब टीम के दाएं हाथ के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जेसन रॉय पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं.

अपनी आक्रमण बल्लेबाजी शैली से बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले केकेआर के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज निजी कारणों से आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

साभार : गूगल

केकेआर ने इस खिलाड़ी को ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये पर अपनी टीम में शामिल किया था. जेसन रॉय ने 21 आईपीएल में खेलते हुए 32.32 के औसत और 138.60 के स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाए हैं.

जेसन रॉय शानदार फॉर्म में चल रहे थे. इंग्लैंड के इस आक्रामक बल्लेबाज ने पिछले साल दिसंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो टी20 शतक बनाए.

त्रिनिदाद में हुए चौथे टी-20 में उन्होंने 48 गेंदों में शतक जड़ा था, जो इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है. केकेआर ने जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट को टीम में शामिल किया है.

निजी कारणों से आगामी आईपीएल से बाहर होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के रूप में इंग्लैंड के ही दाएं हाथ के बल्लेबाज फिल साल्ट को नामित किया है.

बता दें कि, साल्ट ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था. नीलामी में अनसोल्ड रहे साल्ट का यह आईपीएल में दूसरा सीजन होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार (23 मार्च) को ईडन गार्डन्स में आईपीएल का अपना पहला मैच खेलेगी, जहां उसका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.