महिला प्रीमियर लीग : रोमांचक मैच में दिल्ली की जीत, बेंगलुरु की हार
जेमिमा रॉड्रिग्स के 58 रन और ऐलिस कैप्सी के 48 रन की पारी और बेहतरीन गेंदबाजी तथा प्लेयर्स के अंतिम ओवर में शानदार क्षेत्ररक्षण से दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से हराया।
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत काफी खराब रही और दूसरे ही ओवर में उसने कप्तान स्मृति मंधाना पांच रन का विकेट गंवा दिया।

सोफी मोलिन्यू और एलिस पेरी ने पारी को संभाला। सोफी मोलिन्यू 33 रन बनाकर आउट हुई। एलिस पेरी ने 32 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के से 49 रनों की पारी खेली। सोफी डिवाइन 35 रन बनाकर आउट हुई। जॉर्जिया वेयरहम 12रन बनाकर आउट हुई।
ऋचा घोष की 29 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के से खेली गई 51 रन पारी के बावजूद आखिरी गेंद पर रन ऑउट होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक रन से हार का सामना करना पड़ा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन ही बना सकी। दिल्ली कैपिटल्स से ऐलिस कैप्सी, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी और मैरिजेन कप्प ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली कैपिटल्स महिला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया।
कप्तान मेग लानिंग और शेफाली वर्मा दिल्ली की अच्छी शुरूआत दी और पहले विकेट लिए 54 रन जोड़े। आशा सोभना ने शेफाली वर्मा 23 रन को आउट कर बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई।
आठवें ओवर में मेग लानिंग 29 रन आउट होकर पवेलियन लौट गई। उन्हें श्रेयंका ने पगबाधा आउट किया। जेमिमा रॉड्रिग्स ने 36 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के से 58 रन बनाये। जेमिमा को 18वें ओवर में श्रेयंका ने बोल्ड आउट किया।
ऐलिस कैप्सी ने 32 गेंदों में आठ चौकों से 48 रनों की पारी खेली। जेस जॉनसन एक रन बनाकर आउट हुई। मैरिजेन कप्प 12 रन और राधा यादव एक रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलुरु से श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिये आशा सोभना को एक विकेट मिला।