दिल्ली कैपिटल्स-आरसीबी के मैच का मैरी कॉम व करीना कपूर खान ने उठाया लुत्फ
अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे महिला क्रिकेट लीग में अभिनेत्री-उद्यमी करीना कपूर खान और महान मुक्केबाज एम.सी. मैरी कॉम को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रोमांचक मैच का आनंद लेते देखा गया।

करीना को सिक्का उछालने का सम्मान दिया गया, जिसके लिए पिच पर कदम रखते ही राजधानी की भारी भीड़ से उन्हें जोरदार तालियां मिलीं। प्यूमा की ब्रांड एंबेसेडर करीना और मैरी कॉम दोनों को प्लेयर्स का उत्साहपूर्वक उत्साहवर्धन करते हुए और स्टैंड से मैच के हर पल का आनंद लेते हुए देखा गया।

देश की कई प्रतिष्ठित महिलाएं जैसे फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिक्स की सह-संस्थापक विनीता सिंह और मीडिया प्रभावकार और समाचार एंकर फेय डिसूजा ने इस मैच का आनंद लिया।

छह बार की विश्वष चैंपियन मैरी कॉम ने स्टैंड से महिला क्रिकेट मैच को लाइव देखने के अपने रोमांचक अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने एक कैप्शन के साथ साझा कीं, जिसमें लिखा था : “वाह, क्या खेल है!!! इसका हिस्सा बनना खचाखच भरे स्टेडियम को देखना एक खूबसूरत अहसास था।

खासकर इतनी सारी महिलाओं को महिलाओं का समर्थन करते देखना खास था। आइए मिलकर यह सुनिश्चित करें कि खेल में आगे बढ़ने का सपना देखने वाली हर लड़की को आगे बढ़ने और सफल होने का मौका मिले!
