परीबा ओपन : नोस्कोवा पर जीत से इगा स्वियातेक अंतिम 16 में
पोलैंड की इगा स्वियातेक ने आस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला चुकता करते हुए लिंडा नोस्कोवा को 6-4, 6-0 से हराकर परीबा ओपन के अंतिम 16 में जगह बनाई।
कार्लोस अलकाराज और यानिक सिनेर अगले दौर में पहुंच गए, पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव को 32वीं वरीयता प्राप्त जिरि लेहेका ने 6- 4, 6- 4 से हराया।

अलकाराज ने फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को 6-2, 6-3 से हराया, सिनेर ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-4 से हराया। स्वियातेक का सामना कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा को होगा जिसने मेडिसन कीस को 6-4, 6-1 से हराया।
फ्रांसिस टियाफो स्टेफानोस सिटसिपास से 3-6, 3-6 से हार गए। सिटसिपास का सामना लेहेका से होगा। नोस्कोवा ने आस्ट्रेलिया ओपन में स्वियातेक को तीन सेटों में हराया था और किसी नंबर एक खिलाड़ी को हराने वाली 25 साल में पहली टीनएजर बनी थी। कोको गॉ ने सोफिया केनिन को और जेसिका पेगुला ने बेथानी माटेक सैंड्स को 7-5, 6-3 से हराया।