Trending

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप : ली ने छोड़ा मैच, पीवी सिंधु दूसरे दौर में

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु महिला एकल के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पहले दौर के मुकाबले के बीच से जर्मनी की यिवोनी ली के हटने पर सिंधु को दूसरे दौर में एंट्री मिली।

महिला एकल में दूसरी भारतीय आकर्षी कश्यप पहले दौर में बाहर हो गईं। पूर्व विश्व चैंपियन और दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने पहला गेम 21-10 से जीता, दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी ली ने मुकाबले से हटने का फैसला किया। आकर्षी को पहले दौर में चीनी ताइपे की पाइ यू पो ने 21-16, 21-11 से हराया।

साभार : गूगल

सिंधु शीर्ष वरीय कोरिया की आन से यंग से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उन्होंने सभी छह मुकाबले गंवाए हैं। दाएं घुटने की चोट से उबर रहीं आन से ने रविवार को फ्रेंच ओपन के रूप में सत्र का अपना दूसरा खिताब जीता था।

सिंधु दुनिया की नंबर एक कोरियाई खिलाड़ी के खिलाफ एक गेम जीतने में सफल रही हैं। पिछले साल दुबई में एशियाई चैंपियनशिप के मुकाबले में उन्होंने ऐसा किया था।