Trending

विश्व रैंकिंग : पुरुष हॉकी टीम चौथे पायदान पर, महिलाओं को नौवां स्थान

भारतीय पुरुष हॉकी टीम विश्व रैंकिंग में एक पायदान नीचे चौथे स्थान पर आ गई है, हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर्स में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली जर्मनी टीम तीसरे स्थान पर है। भारत के 2761 रैंकिंग अंक हैं। उसने पिछले साल एशियाई खेल में स्वर्ण जीत कर पेरिस ओलंपिक में जगह बनाई थी।

साभार : गूगल

नीदरलैंड्स (3060 अंक) शीर्ष पर है। बेल्जियम (2848 अंक) और जर्मनी का नंबर आता है। महिला टीम की रैंकिंग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही भारतीय टीम 2215 अंक के साथ नौवें स्थान पर है। महिला वर्ग में नीदरलैंड्स (3422) शीर्ष पर काबिज है।