Trending

आईपीएल : नई भूमिका में मिला पुराना दोस्त, हार्दिक पांड्या भावुक

आईपीएल खेलने के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तैयारी शुरू कर दी है। वो कैंप में वापसी के बाद खुश हैं और बॉलिंग, बैटिंग और फील्डिंग की जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

एमआई के नए कैप्टन ने इमोशनल पोस्ट की, जिसमें वह लसिथ मलिंगा से गले मिलते हुए नजर आए। उनका और मलिंग के बीच गजब का ‘भाईचारा’ दिखा। मलिंगा मुंबई के बॉलिंग कोच हैं। बता दें कि मलिंगा 2019 तक मुंबई इंडियंस के लिए बतौर गेंदबाज खेलते थे।

साभार : गूगल

हार्दिक 2015 से 2021 तक एमआई स्क्वॉड में थे। हार्दिक ने दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद एमआई में घर वापसी की है। उन्हें रोहित शर्मा की जगह मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया। रोहित के नेतृत्व में एमआई ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की।

हार्दिक ने पोस्ट में लिखा, ”पहला दिन, कई सारे इमोशन, ढेर सारी यादें। पुराने दोस्तों से मिला और शानदार पुराने दिन याद आ गए। इस अद्भुत टीम के साथ आगे के सफर के लिए उत्साहित हूं। चलिए, काम शुरू करते हैं।

हार्दिक की पोस्ट पर फैन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर लिखा, ‘नए रोल में पुराने दोस्त’। अन्य ने कहा, ‘टीम के साथ बहुत सारे इमोशन जुड़े हैं। आपके पास कप्तानी की नई जिम्मेदारी है।

देखते हैं कि आगे का सफर कैसा रहेगा?’ कई लोगों ने कमेंट में पूछा कि रोहित एमआई के ट्रेनिंग कैंप में नहीं दिखे हैं। रोहित थोड़ी देर से कैंप से जुड़ेंगे, उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भाग लिया।

बताते चले कि, हार्दिक ने कई महीनों से प्रोफेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोटिल हुए थे। तब बॉलिंग के दौरान उनका टखना मुड़ गया था। हार्दिक ने चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की। वह कुछ समय पहले मुंबई में एक लोकल टूर्नामेंट में खेले थे।