क्या विराट को टीम में नहीं मिलेगी जगह?
टी-20 विश्वकप करीब है। आईपीएल से टीम इंडिया के छोटे फॉर्मेट में अपनी तैयारी को अंतिम रूप देती हुई नजर आयेंगी। हाल ही में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में बुरी तरह से हराया, पिछले साल खेले 50 ओवर के विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था, खिताबी जंग में वो ऑस्ट्रेलिया से हार गए थे।
ऐसे में भारतीय टीम इस साल जून में होने वाले टी-20 विश्वकप में जीत के इरादे से उतरेंगी। टीम इंडिया ऐलान नहीं हुआ, लगभग-लगभग टीम फाइनल है।

इस बीच पिछले काफी समय से बाहर चल रहे हैं विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इसी साल जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में शायद विराट कोहली का नाम न हो।
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि सेलेक्शन कमेटी कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में नहीं शामिल करने का मन बना चुकी है और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर विराट से इस बारे में बात करने की सोच रहे हैं और माना जा रहा है कि विराट को टीम से बाहर रखा जाये क्योंकि टीम के पास कई और विकल्प है।
आईसीसी ने इस वर्ल्ड कप के मैच अमेरिका में कराने का फैसला किया है ताकि वहां क्रिकेट को बढ़ावा मिले। ऐसे में विराट कोहली के न होने से क्रिकेट फैंस के लिए ये बड़े झटके से कम नहीं होगा।