Trending

महिला प्रीमियर लीग : रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की जीत में एलिस पेरी का कमाल

एलिस पेरी (40 रन, 6 विकेट) से रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराया। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 25 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये।

Credits : Espncricinfo

कप्तान स्मृति मंधाना 11 रन और सोफी मोलिन्यू नौ रन बनाकर आउट हुई। सातवें ओवर में इस्माइल ने सोफी डिवाइन को चार रन पर आउट कर दिया। 39 के स्कोर पर तीन विकेट गिरने के बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष के साथ पारी को संभाला।

एलिस पेरी 38 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के से नाबाद 40 रन बनाये। ऋचा घोष ने 28 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों से 36 रनों की पारी खेली। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 115 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।

मुंबई इंडियंस की ओर से शबनिम इस्माइल, हेली मैथ्यूज और नेट साइवर ब्रंट ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इस मैच में टॉस जीतकर रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु महिला ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एलिस पेरी ने कप्तान स्मृति मंधाना के फैसले को सही साबित किया।

बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस महिला की शुरुआत ठीक रही और सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज तथा संजीवन सजना ने पहले विकेट के लिये 43 रन जोड़े। छठें ओवर में डिवाइन ने हेली मैथ्यूज 26 रन को पेरी के हाथों कैच आउट कराकर मुंबई को पहला झटका दिया।

नौंवे ओवर में पेरी ने संजीवन सजना 30 रन को बोल्ड आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसी ओवर में पेरी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को शून्य पर बोल्ड कर दिया। हुमैरा काजी 19 रन बनाकर आउट हुई। सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।

रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से एलिस पेरी ने छह विकेट लिये। सोफी मोलिन्यू, सोफी डिवाइन, सोभना आशा और श्रेयंका पाटिल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।