Trending

अफगानिस्तान की 117 रन से जीत, सीरीज पर 2-0 से कब्जा

हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगानिस्तान टीम ने आयरलैंड को शारजाह में हुए तीसरे वनडे में 117 रनों से हारने के बाद तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली।

अफगानिस्तान ने पहले वनडे में 35 रनों से जीत दर्ज की थी, दूसरा वनडे बारिश के चलते रद्द हो गया था। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, अफगानिस्तान के ओपनर्स इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी करके आयरलैंड के इस फैसले को गलत साबित कर दिया।

Credits : Espncricinfo

गुरबाज़ ने आउट होने से पहले 51 रन बनाए, जादरान ने 22 रनों का योगदान दिया। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 69 और अनुभवी मोहम्मद नबी ने 48 रनों की पारियां खेलकर अफगानिस्तान को 50 ओवर में 236 के स्कोर तक पहुंचाया।

आयरलैंड के लिए सबसे ज्यादा मार्क अडायर ने 3 विकेट लिए। 237 रनों का पीछा करने उतरी आयरलैंड को अच्छी शुरुआत की दरकार थी, उन्होंने ओपनर एंड्रयू बलबर्नी का विकेट सिर्फ 4 रन पर गंवा दिया, पॉल स्टर्लिंग और कर्टिस कैम्फर के बीच दूसरे विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई और आयरलैंड इस लक्ष्य को चेज़ कर लेगा, इस जोड़ी के टूटते ही आयरलैंड की उम्मीदें धराशायी हो गई।

18वें ओवर में स्टर्लिंग 50 रन बनाकर आउट हुए और विकेट गिरने का सिलसिला रुका ही नहीं और पूरी आयरिश टीम 35वें ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और अफगानिस्तान ने ये मैच 117 रनों के भारी अंतर से जीत लिया।

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी ने 5 विकेट लिए, नांग्याल खरौती ने 4 विकेट चटकाए। कैम्फर और स्टर्लिंग को छोड़कर आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया। इस हार के साथ ही आयरिश टीम वनडे सीरीज भी हार गई और अब वो टी-20 सीरीज में पलटवार करने की कोशिश करेंगे।