Trending

महिला प्रीमियर लीग : गुजरात और यूपी का सफर खत्म , दिल्ली को जीत की उम्मीद

महिला प्रीमियर लीग का आखिरी लीग मैच बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और गुजरात के बीच होगा। ये मुकाबला दिल्ली के लिए अहम है, गुजरात प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।

मेग लैनिंग की कप्तानी वाली टीम की निगाहें सीधे इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने पर होंगी। दरअसल, डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन के प्लेऑफ की रेस से गुजरात और यूपी बाहर हो गई है।

साभार : गूगल

दिल्ली, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। आरसीबी को एलिमिनेटर मैच खेलना है, यह तय नहीं है कि आरसीबी के सामने कौन सी टीम होगी, इस बात का फैसला होना है कि इस टूर्नामेंट के फाइनल के लिए कौन सी टीम सीधे क्वॉलिफाई करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस टॉप 2 में हैं, टॉप स्पॉट पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल का टिकट मिलना है। दिल्ली की टीम अगर गुजरात के खिलाफ अपना मुकाबला करीबी अंतर से हार भी जाती है तो भी सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, 10 अंक हासिल कर चुकी दिल्ली की टीम का नेट रन रेट बेहतर है।

साभार : गूगल

मुकाबला जीतने पर तो सीधे फाइनल का टिकट मिल ही जाएगा। वहीं, अगर बड़े अंतर से दिल्ली को हार मिलती है तो फिर मुंबई के पास फाइनल में पहुंचने का मौका होगा। हालांकि, ये तभी संभव है, जब करीब 100 रनों से दिल्ली को हार मिली।