इंडियन वेल्स : कार्लोस अल्कराज अंतिम आठ में
कार्लोस अल्कराज ने फैबियन मारोज्सन से पिछली हार का बदला चुकता करते हुए बीएनपी परिबास इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एंट्री ली, ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चैंपियन यानिक सिनर ने 18वां मैच जीता। पिछले साल अल्कराज इटालियन ओपन में हंगरी के खिलाड़ी से हार गए थे, यहां उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाकर 6-3, 6-3 से जीत दर्ज की।

अल्कराज का अगला मुकाबला अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा, जिन्होंने एलेक्स डी मिनौर से पहला सेट हारने के बाद 5-7, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। सिनर ने बेन शेल्टन को 7-6(4) 6-1 से हराकर 18वीं जीत हासिल की।
सिनर क्वार्टर फाइनल में जिरी लेहेका से भिड़ेंगे, जिन्होंने स्टेफानोस सिटसिपास पर 6-2 6-4 से जीत हासिल की। महिला वर्ग में यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक ने रूस की अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा को 6-4, 6-1 से और अनास्तासिया पोटापोवा ने जैस्मीन पाओलिनी को 7-5, 0-6, 6-3 से हराया।