Trending

फुटबॉल में नया विश्व रिकॉर्ड, अल हिलाल की 28वीं जीत

सऊदी अरब की टीम अल हिलाल ने 28वीं जीत दर्ज करके फुटबॉल में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। अल हिलाल ने अल इतिहाद को हराकर यह रिकॉर्ड बनने के साथ इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 18 बार की चैंपियन अल हिलाल ने वेल्स की टीम द न्यू सेंट्स के 2016-17 के सत्र में 27 जीत दर्ज करने के पिछले विश्व रिकॉर्ड को तोड़ा।

साभार : गूगल

अल हिलाल ने आखिरी बार पिछले साल 21 सितंबर को मैच नहीं जीता था। उसने तब सऊदी अरब लीग की प्रतिद्वंदी टीम दमाक के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला था।

सेमीफाइनल में अल हिलाल का सामना संयुक्त अरब अमीरात के अल ऐन से होगा जिसने सोमवार को पेनल्टी शूटआउट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम अल नासर को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया था।