आईपीएल : 16 मार्च से तैयारी शुरू करेगा एलएसजी, कल पहुंचेंगे ये दिग्गज खिलाड़ी व कोच
लखनऊ : इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज होने में महज नौ दिन बाकी हैं। नवाबों के शहर लखनऊ में भी क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं और अपनी टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ियों की एक झलक देखने को बेताब हैं।
17 मार्च को होने वाली एलएसजी 10 किलोमीटर दौड़ को भी हरी झंडी दिखाएंगे कई खिलाड़ी व कोच
अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। गुरुवार 14 मार्च से लखनऊ सुपर जाइंट्स के कई दिग्गज खिलाड़ियों व कोचों का शहर में आगमन हो रहा है।

आईपीएल में धमाल मचाने को बेताब लखनऊ सुपर जाइंट्स, 16 मार्च से शुरू होगा अभ्यास सत्र
गुरुवार को टीम के दिग्गज खिलाड़ी केशव महाराज, शमर जोसेफ, आयुष बडोनी, अर्शीन कुलकर्णी, मोहसिन खान समेत 10 खिलाड़ियों का आगमन हो रहा है। इनके साथ ही मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर, वारेन एंड्रयू, क्रिस पर्किन भी शहर आ रहे हैं।
गुरुवार को केशव महाराज, शमर जोसेफ, आयुष बडोनी समेत 10 खिलाड़ी आ रहे लखनऊ
एलएसजी प्रबंधन के मुताबिक 16 मार्च से भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र शुरू होगा। स्टेडियम में भी तैयारी पूरी कर ली गई है।
मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर, वारेन एंड्रयू, क्रिस पर्किन भी आएंगे
एलएसजी के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट ने बताया कि 17 मार्च को होने वाली एलएसजी-10के रन में भी टीम के कुछ खिलाड़ी व कोच शामिल होंगे और दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही विजेता धावकों को पुरस्कृत करेंगे।
आज होगा इन खिलाड़ियों का आगमन
गुरुवार 14 मार्च को टीम के बेहतरीन बल्लेबाज आयुष बडोनी, ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम, अर्शीन कुलकर्णी, युधवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, गेंदबाज केशव महाराज, शमर जोसेफ, अरशद खान, मयंक यादव, सिद्धार्थ एम. लखनऊ आ रहे हैं।
30 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा पहला घरेलू मैच
लखनऊ सुपर जाइंट्स लीग का पहला मुकाबला 24 मार्च को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। एलएसजी घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में अपना पहला घरेलू मैच 30 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ और दूसरा घरेलू मैच सात अप्रैल को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलेगी।