Trending
सफल सर्जरी के बाद मोहम्मद शमी भारत लौटे
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी यूनाइटेड किंगडम में अपने एड़ी की सफल सर्जरी के बाद भारत लौट आए हैं। भारत के वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान घायल होने के बाद शमी को अकिलीज़ टेंडन को ठीक करने के लिए एड़ी की सर्जरी करानी पड़ी।

वह 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से फाइनल में हार के बाद से किसी भी प्रकार का क्रिकेट नहीं खेला है।शमी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,“सर्जरी के बाद भारत वापस आकर आभारी हूं। मजबूत महसूस कर रहा हूं और इस अगले अध्याय को अपनाने के लिए तैयार हूं। आपके समर्थन और प्यार के लिए सभी को धन्यवाद!
शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। वह आईपीएल 2024 से भी बाहर हो गए हैं।