Trending

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच क्लूजनर सहित पहुंचे कई खिलाड़ी

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाड़ी व कोचों का नवाबों के शहर लखनऊ में आगमन शुरू हो गया।

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर

सुपर जाइंट्स का ढोल नगाड़ों से हुआ जोरदार स्वागत

गुरुवार को सबसे पहले ऑलराउंडर अर्शीन कुलकर्णी और गेंदबाज शमर जोसेफ शहर पहुंचे। इसके बाद टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर भी सहायक कोच वारेन एंड्रयू व क्रिस पर्किन के साथ आये।

सहायक कोच लांस क्लूजनर

दोपहर में सहायक कोच लांस क्लूजनर का भी आगमन हुआ। जैसे ही टीम के खिलाड़ी होटल पहुंचे, ढोल नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

तेज गेंदबाज शमर जोसेफ

मुख्य कोच जस्टिन लैंगर, सहायक कोच लांस क्लूजनर समेत कई खिलाड़ी पहुंचे

टीम प्रबंधन के मुताबिक मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के नेतृत्व में खिलाड़ियों का ट्रेनिंग एंड फिटनेस कैंप 16 मार्च से भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुपर जाइंट्स लखनऊ में अपना पहला घरेलू मैच 30 मार्च को पंजाब किंग्स और दूसरा घरेलू मैच सात अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगे।