Trending

इंटरनेशनल वनडे व टी-20 मैचों में अब स्टॉप-क्लॉक का उपयोग जरुरी

आईसीसी ने दुबई में वार्षिक बोर्ड बैठक के दौरान स्टॉप-क्लॉक को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्टॉप क्लॉक रूल परमानेंट होने जा रहा है।

आईसीसी ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट यानि वनडे और टी-20 के अंतरराष्ट्रीय मैचों में ओवरों के बीच स्टॉप-क्लॉक के उपयोग को अनिवार्य कर दिया है। आईसीसी ने बैठक के बाद एक बयान में कहा, ”स्टॉप क्लॉक’ नियम जून 2024 से वेस्टइंडीज और अमेरिका में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के साथ सभी वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में स्थायी हो जाएगा।

साभार : गूगल

बयान के अनुसार, ”ट्रायल अप्रैल 2024 तक किया जाना था, इस ट्रायल के नतीजे साफ दिखायी दे रहे हैं जैसे मैच समय पर खत्म हो रहे हैं जिससे प्रत्येक वनडे मैच में 20 मिनट बच रहे हैं।

पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए खेल की शर्तों को मंजूरी दे दी और 2026 संस्करण के लिए योग्यता प्रक्रिया की घोषणा की। पिछले साल दिसंबर में आईसीसी ने पुरुषों के सीमित ओवरों के अंतरराष्ट्रीय मैचों में ट्रायल बेस पर स्टॉप क्लॉक की शुरुआत की।

व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्टॉप क्लॉक रूल के मुताबिक फील्डिंग साइड को पिछला ओवर खत्म होने के बाद अगले 60 सेकंड में नए ओवर की शुरुआत करनी होगी।

मैदान पर लगी एक इलेक्ट्रोनिक घड़ी 60 से लेकर शून्य तक उलटी गिनती करेगी और तीसरा अंपायर घड़ी शुरू करने का समय तय कर सकता है। जैसा कि डीआरएस में होता आया है।

फील्ड अंपायर तय समय पर ओवर शुरू नहीं होने पर दो बार वॉर्निंग देगा, तीसरी बार अगर गलती होती हैं तो बॉलिंग टीम पर 5 रन की पेनल्टी लग जाएगी। ऐसा हर तीसरी वॉर्निंग पपर होगा। कुछ कारणों में नियम में छूट मिलेगी। जब कोई बल्लेबाज ओवर के बीच में बल्लेबाजी के लिए आएगा।

आधिकारिक ड्रिंक्स ब्रेक होने पर। अंपायरों द्वारा बल्लेबाज या फील्डर की चोट के ऑनफील्ड उपचार को मंजूरी देने पर। इस नियम को तब भी लागू नहीं किया जायेगा अगर क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण समय खराब हुआ हो।

हर ओवर के बाद 60 सेकंड का काउंटडाउन शुरू होगा, जिस पर कप्तानों को नजर रखना होगा और तय समय से पहले ओवर शुरू करवाना होगा।

आईसीसी के बयान के मुताबिक जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के साथ स्टॉप क्लॉक रूल परमानेंट हो जाएगा। बैठक के दौरान यह भी पुष्टि की गई कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे निर्धारित होंगे। लीग या सुपर आठ चरण के दौरान पूर्ण मैच के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही टीम को कम से कम पांच ओवर डालने जरूरी होंगे।

नॉकआउट मैच में पूर्ण मैच के लिए दूसरी पारी में 10 ओवर डालने की जरूरत होगी। वैश्विक संचालन संस्था ने भारत और श्रीलंका की सह मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफिकेशन प्रक्रिया को भी मंजूरी दी। टूर्नामेंट में 20 टीम हिस्सा लेंगे जिसमें से 12 स्वत: क्वालीफाई करेंगी।

2024 विश्व कप में शीर्ष आठ टीम भारत और श्रीलंका के साथ स्वत: क्वालीफाई करेंगी जबकि बचे हुए दो स्थान 30 जून 2024 तक आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग टीम को मिलेंगे।