Trending

हॉकी हरियाणा की जीत में दीपिका ने दागे पांच गोल

दीपिका के हैट्रिक सहित पांच गोल से हॉकी हरियाणा ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में असम हॉकी को 15- 0 से हराया। दीपिका ने पहले मैच में हरियाणा की जीत की सूत्रधार की भूमिका निभाई। उन्होंने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये, तीन फील्ड गोल दागे।

शर्मिला देवी (दूसरा और 35वां मिनट), महिमा चौधरी (15वां और 47वां), उदिता (32वां और 36वां मिनट) ने दो दो गोल किये, नेहा गोयल (आठवां), नवनीत कौर (26वां), एकता कौशिक (44वां) और ज्योति (50वां) ने एक एक गोल किया।

साभार : गूगल

इस जीत से हॉकी हरियाणा तीन अंक लेकर पूल में शीर्ष पर है। पुडुच्चेरी हॉकी पूल में तीसरी टीम है। पूल ई में ओडिशा हॉकी संघ ने गोवा हॉकी को 9- 1 से हराया। दीप्ति लाकड़ी (पांचवां और 12वां मिनट), डिपि मोनिका टोप्पो (10वां और 51वां मिनट) और एटेन टोप्नो (12वां और 34वां मिनट ने दो दो गोल दागे।

जीवन किशोरी टोप्पो (29वां), नीतू लाकड़ा (57वां) और अनुपा बारला (60वां) ने एक एक गोल किया। गोवा के लिये गोल गीता राठौड़ ने दागा। पूल ई में ओडिशा हॉकी संघ की टीम शीर्ष पर है तीसरी टीम हॉकी चंडीगढ है। पूल एफ में हॉकी पंजाब ने हॉकी राजस्थान को 11- 2 से हराया।