Trending

आईपीएल : गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को ऐसे किया प्रोत्साहित

आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स 17वें सीजन में अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी।

केकेआर ने 2012 और 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। गंभीर अब केकेआर के मेंटोर हैं। उन्हें पिछले साल नवंबर में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गंभीर ने पहली स्पीच दी है, जिसका वीडियो केकेआर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

साभार : गूगल

गंभीर ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी जीतने के लिए जिस अंदाज में मोटिवेट किया, वो देखने लायक है। उन्होंने कहा, ”आप एक सफल फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सुनिश्चित करें कि आप उसी तरह से ट्रेनिंग करें, आप उसी तरह से खेलें और आप मैदान पर उसी तरह के एटीट्यूड के साथ उतरें।

एक बात जिस पर मैं पूरी तरह विश्वास करता हूं, वो है खिलाड़ियों को पूरी आजादी देना। यह अहम है। जो लोग मेरे साथ खेले हैं, उन्हें मेरे बारे में एक चीज मालूम है कि इस टीम में हर के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। यहां कोई सीनियर-जूनियर नहीं। यहां कोई डोमेस्टिक/इंटरनेशनल नहीं।

केकेआर मेंटोर ने आगे कहा, ”हमारा एक ही मिशन है और वो है आईपीएल जीतना। हर किसी को उसे फॉलो करना है। हमें कड़ी मेहनत करने है और वहां 26 मई (संभावित फाइनल) पहुंचना है। उसकी तैयारी 23 मार्च से बल्कि आज से शुरू हो रही है।

अगर हम एक मकसद के साथ आगे बढ़ेंगे और डटकर मुकाबले करेंगे तो मुझे उम्मीद है कि हमें काफी सफलता मिलेगी। आप कभी भी और किसी के भी सामने सवाल पूछ सकते हैं। सपोर्ट स्टाफ की ओर से मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हम आप सभी के प्रति ईमानदार रहेंगे। गुड लक। इंजॉय करें।

बताते चले कि गंभीर आईपीएल के पिछले दो सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर रहे। एलएसजी ने दो सीजन में एलिमिनेटर तक का सफर तय किया। एलएसजी ने साल 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था।