मिरेकल मैन का दूसरा पार्ट जारी, ऋषभ पंत ने बोली ये बात
ऋषभ पंत आईपीएल से क्रिकेट में लौट रहे हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज का दिसंबर 2022 में भयानक कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी। पंत को कई सर्जरी करानी पड़ीं और उन्हें अपने पैरों पर खड़े में होने काफी समय लगा।

उन्होंने बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में लंबे समय तक रिहैब किया। बीसीसीआई पंत की कमबैक स्टोरी दुनिया को बता रहा है, जिसका नाम मिरेकल मैन है।
बीसीसीआई ने मिरेकल मैन का दूसरा पार्ट रिलीज किया है, जिसमें एनसीए के ट्रेनर्स पंत के इंजरी से उबरने के दौर के बारे में बता रहे हैं। पंत ने एनसीए ट्रेनर्स की जमकर तारीफ की है।
पंत ने वीडियो में कहा, ”उस समय फ्रस्ट्रेशन थी। आपने अपनी फ्रस्ट्रेशन लोगों पर निकाल दी। आपने उनको कुछ बोल दिया। उन्होंने बुरा नहीं माना। उन्होंने गुड सेंस में लिया कि यह बंदा मुश्किल दौर से गुजर रहा है और रिकवर होने की जरूरत है।
हर कोई चाहता है कि आप रिकवर हों, इतनी लंबी इंजरी में फ्रस्ट्रेशन आती रहती है। यह बहुत नॉर्मल है। उस टाइम जो एनसीए वाले लोग थे, बहुत ही सपोर्टिव थे।
मैंने उनसे से पूछा कि क्या मैं होटल की बजाए घर में रह सकता हूं? क्योंकि मैं आम तौर पर देर से सोकर उठता था। अस्पताल से शेड्यूल ही कुछ ऐसा हो गया था। मुझे एडजस्ट में होने में टाइम लगा।
आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पंत दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं। दिल्ली 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।
पंत कप्तान के रूप में वापसी करेंगे। वह डीसी के कैंप से जुड़ चुके हैं। पंत ने हाल ही में कहा था कि मैं जिस दौर से गुजरा हूं उसे देखते हुए फिर से क्रिकेट खेलने में सक्षम होना किसी चमत्कार से काम नहीं है। मैं उत्साहित और नर्वस हूं। ऐसा लग रहा है कि मैं दोबारा डेब्यू करने जा रहा हूं।