Trending

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे से लिटन दास बाहर

श्रीलंका के खिलाफ पहले दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद बांग्लादेश ने सोमवार को होने वाले वाले तीसरे और अंतिम वनडे से सलामी बल्लेबाज लिटन दास को बाहर कर दिया है।

श्रीलंका दौरे के टी20 चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज जेकर अली लिटन की जगह लेंगे। यह उनका डेब्यू मैच होगा। लिटन को टी20 श्रृंखला में भी संघर्ष करना पड़ा और वह तीन मैचों में 44 रन ही बना पाए।

साभार : गूगल

मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने एक बयान में कहा, सफेद गेंद वाले क्रिकेट में लिटन के हालिया प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए, हमने टीम में दो अन्य सक्षम सलामी बल्लेबाजों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव का विकल्प चुना।

उन्होंने कहा, श्रृंखला अधर में लटकी हुई है, हमारा मानना है कि जेकर अली के शामिल होने से टीम को मध्य क्रम में अधिक विकल्प और लचीलापन मिलेगा। 26 साल के जेकर ने बांग्लादेश के लिए छह टी20 मैचों में 55 की औसत से रन बनाए हैं।

तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। बांग्लादेश ने पहला मैच छह विकेट से जीता था, श्रीलंका ने शुक्रवार को दूसरा मैच तीन विकेट से जीता। तीसरा और आखिरी मैच सोमवार को चटगांव में खेला जाएगा।