Trending

जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स बनी सुपर जाइंट्स कप की विजेता

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स प्रबंधन की ओर से आयोजित सुपर जाइंट्स कप गली क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब कानपुर की जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स टीम ने जीत लिया।

लखनऊ की फियरलेस फाल्कंस क्रिकेट टीम को 27 रन से हराकर जीता खिताब

शनिवार को इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स ने लखनऊ की फियरलेस फाल्कंस टीम को 27 रन से हराया।

एलएसजी के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट व डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने विजेता व उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

सुपर जाइंट्स कप की शुरुआत 24 फरवरी से हुई थी। पहली बार लखनऊ के साथ ही वाराणसी, नोएडा व कानपुर में भी इस टूर्नामेंट को आयोजित किया गया। लखनऊ में 64 और अन्य शहरों में 32-32 टीमों ने हिस्सा लेकर टूर्नामेंट को उत्साह व रोमांच से भर दिया।

एलएसजी के सीईओ व डिप्टी सीईओ ने विजेता व उपविजेता टीमों को दिए पुरस्कार

लखनऊ समेत अन्य शहरों में विजेता व उप विजेता टीमों को शनिवार को भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में बुलाया गया। यहां टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल व फाइनल मैच खेला गया। इसमें कानपुर की जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स टीम ने खिताब अपने नाम किया।

जयपुरिया कनपुरिया जाइंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात ओवर में 149 रन बनाए, जिसके जबाव में लखनऊ की फियरलेस फाल्कंस टीम महज 122 रन ही बना सकी।

एलएसजी के सीईओ कर्नल विनोद बिष्ट व डिप्टी सीईओ सत्यम त्रिवेदी ने विजेता टीम को सुपर जाइंट्स कप के साथ ही 40 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। उप विजेता टीम को 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही सर्वाधिक रन बनाने वाले और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी को पांच हजार रुपये का चेक दिया गया।