ऑल इंग्लैंड ओपन : सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन, इंडोनेशिया के जोनाथन ने तोड़ा सपना
ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारतीय शटलर लक्ष्य सेन हार गए हैं। उन्हें इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी ने तीन गेम तक चले मैच में 21-12, 10-21, 21-15 से हराया।
लक्ष्य की हार के साथ ही टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। लक्ष्य सेन 2 साल पहले इस टूर्नामेंट का फाइनल हारे थे। उन्हें विक्टर ऐक्सल्सन ने 21-10, 21-15 से हराया था।

एक घंटा 22 मिनट तक चले मैच में लक्ष्य सेन पहला ही गेम 21-10 से गंवा बैठे और मैच में 0-1 से पिछड़ गए। भारतीय शटलर ने दूसरे गेम को 21-10 से जीतते हुए जोरदार वापसी की। तीसरे और निर्णायक गेम में 21-14 से हार गए।
125 साल पुराने इस टूर्नामेंट में भारत को पिछले 23 साल से खिताब का इंतजार है। आखिरी टाइटल पुलेला गोपीचंद ने 2001 में जीता था। गोपीचंद से पहले प्रकाश पादुकोण ने साल 1980 में पहली बार जीता था।
पीवी सिंधु साल 2015 और लक्ष्य सेन साल 2022 में टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंच चुके हैं, जीत नहीं सके। ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप की शुरुआत 1899 में हुई थी। तब से अब तक बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) इसका आयोजन करा रहा है।