Trending

आईपीएल : दो महीने बाद कोहली की वापसी, आरसीबी की 22 मार्च को सीएसके से टक्कर

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भारत आ गए हैं। वे दो महीने तक लंदन में थे। क्योंकि उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा प्रेंग्नेंट थीं। वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ कॉम्प्लीकेशन्स हो गए थे, जिसके कारण उनको टेस्ट सीरीज छोड़कर अपनी पत्नी के साथ लंदन जाना पड़ा था। फरवरी के दूसरे सप्ताह में उनको बेटा हुआ।

साभार : गूगल

विराट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल सके थे। वे पहले दो मैचों के लिए टीम में थे, सीरीज के पहले दो मैचों से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था और अगले 3 मैचों के लिए वे उपलब्ध नहीं थे।

आरसीबी के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि विराट पूरा आईपीएल खेलते नजर आएंगे। आरसीबी का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 मार्च को है और विराट उसी की तैयारी के लिए जल्द बेंगलुरु पहुंचेंगे और वहां वे आरसीबी के कैंप में जुड़ेंगे।

जल्द ही टीम अपने पहले मैच के लिए चेन्नई पहुंचेगी। आरसीबी की बात करें तो कभी भी टीम ने खिताब नहीं जीता है, कप्तान फाफ डुप्लेसिस चाहेंगे कि इस बार आईपीएल का खिताब जीतकर सभी की बोलती बंद करने का काम किया जाए।