बांग्लादेश दौरे पर दिलशान मदुशंका को लगी चोट, आईपीएल पर भी संशय
श्रीलंका के गेंदबाज दिलशान मदुशंका बांग्लादेश के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में चोटिल होने के बाद शेष दौरे से बाहर हो गये और उनकी मुंबई इंडियंस के शुरुआती चरण में खेलने की संभावना कम है।
श्रीलंका क्रिकेट ने जारी बयान में कहा कि एमआरआई स्कैीन में पुष्टि हुई है कि मदुशंका के बायें पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट है और वह रिहैब के लिए घर लौटेंगे।

टीम के मैनेजर महिंदा हलनगोड़ा ने कहा, “हमें उनकी चोट के बारे में रविवार सुबह रिपोर्ट मिली है। यह नई चोट है। हमें नहीं पता कि इससे उबरने में उन्हें कितना समय लगेगा। वह चिकित्सक दल की निगरानी में उच्चन प्रदर्शन सेंटर में रिहैब करेंगे। वह कल होने वाले एकदिवसीय से तो बाहर हो गए हैं।
बताते चले कि चटगांव में हुए दूसरे वनडे को तीन विकेट से जीतकर श्रीलंका ने सीरीज में बराबरी कर ली है और एक वनडे खेला जाना है।
मदुशंका ने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए शुरुआत में बांग्लादेश के दो विकेट लिए थे। चोट के कारण वह 6.4 ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए थे। मदुशंका को दिसंबर में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 4.6 करोड़ में खरीदा था।