Trending
शाहीन अफरीदी को कप्तानी से हटाने की खबरों पर शादाब खान निराश
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर शादाब खान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद शाहीन अफरीदी को टी-20 कप्तानी से हटाने की खबरों पर निराशा जताई है।
बाबर आजम के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी को मिली। इस तेज गेंदबाज की अगुवाई वाली पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-1 से हार मिली, जिसके बाद शाहीन सवालों के घेरे में आ गए।

न्यूजीलैंड के हाथों पाकिस्तान की टी20 सीरीज हार के बाद, कप्तानी में संभावित बदलाव की खबरें आनी शुरू हो गई, जिससे शाहीन की नेतृत्व भूमिका पर खतरा मंडरा रहा है।
जब भी आप किसी को लाते हैं, चीजें तुरंत नहीं बदल सकतीं। इसमें समय लगता है। हम चाहते हैं कि कई चीजें तुरंत बदल जाएं, यह इस तरह काम नहीं करता है; यह एक प्रक्रिया है।