राशिद खान का शानदार प्रदर्शन, अफगानिस्तान की 10 रन से जीत
मोहम्मद नबी 59 रन की पारी और कप्तान राशिद खान के बल्ले और गेंद से हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को 10 रनों से हराया। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत ठीक रही और एंडी बालबर्नी और पॉल स्टर्लिंग ने पहले विकेट 49 रन जोड़े।
एंडी बालबर्नी ने टीम के लिए 44गेंदों में 45 रनों की पारी खेली। गैरेथ डेलानी ने 18 गेंदों में 39 रन बनाए। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने 25 रन बनाए। लोकर्न टकर 10 रन बनाकर आउट हुए। 12वें ओवर में कटिर्स कैम्फर छह रन बनाकर आउट हुए।

आयरलैंड 20 ओवर में आठ विकेट पर 142 रन ही बना सकी और 10 रनों से मुकाबला हार गई। अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान ने चार विकेट लिए। नांगेयालिया खरोटे को दो विकेट मिले। फजलहक फारूकी और मोहम्मद नबी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छा नहीं रही और सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज दूसरे ओवर में तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गये।
इब्राहिम जदरान पांच रन बनाकर चलता बने। एक समय अफगानिस्तान ने चार ओवर में 14 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। मोहम्मद नबी ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। सेदिकुल्ला अटल ने 32 गेंदों में 35 रन बनाये।
मोहम्मद नबी ने 38 गेंदों में छह चौके और तीन छक्कों से 59 रनों की पारी खेली। इस जीत में कप्तान राशिद खान ने अहम योगदान रहा उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के से 25 बनाए।
अफगानिस्तान ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 152 रन बनाये। आयरलैंड की ओर से माकर् अडायर ने तीन विकेट लिये। जोश लिटिल और बैरी मैक्कार्थी को दो-दो विकेट मिले।
बेन व्हाइट ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयरलैंड के साथ एक-एक से बराबरी कर ली है।