Trending

…तो आईपीएल में सूर्यकुमार यादव नहीं खेल सकेंगे मुंबई इंडियंस का पहला मैच

एड़ी की सर्जरी से ठीक हो रहे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की फिटनेस को लेकर संशय बना हुआ है। उन्हें बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ से हरी झंडी न मिल पाने के चलते गुजरात के खिलाफ पहले मैच से बाहर बैठना पड़ सकता है।

साभार : गूगल

मुंबई के प्रमुख कोच मार्क बाउचर ने बताया कि हालांकि वह मुंबई के दो अभ्यास मैचों का हिस्सा हो सकते हैं। मुंबई अपने पहले मैच के लिए अहमदाबाद रवाना होगी।

बाउचर ने कहा, सभी टीमें फिटनेस से प्रभावित हैं और कुछ प्रमुख खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो रहे हैं। मुझे अपनी मेडिकल टीम पर विश्वास है। यह हो भी सकता है कि हम भी एक या दो खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले या उसके दौरान खो दें। हमें बस सटीक विकल्प ढूंढ़ने होंगे।