Trending

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल फिट लेकिन…

आईपीएल की शुरुआत आगामी शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच से होगी। वहीं पिछले दो साल से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम लखनऊ सुपर जायंट्स अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

इससे पहले लखनऊ को तब राहत मिली जब पिछले डेढ़ महीने से चोटिल टीम के कप्तान केएल राहुल फिट हो गए हैं। हालांकि, नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने उन्हें एक सलाह भी दी है कि वो आईपीएल के शुरुआती मैचों में विकेटकीपिंग न करे।

दरअसल मेडिकल टीम ने उन्हें खास सलाह दी है कि वो फिलहाल कुछ दिन विकेटकीपिंग न करें। बताते चले कि केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के बाद चोटिल हो गए थे। उन्होंने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद बताया गया कि यह केवल मामूली खिंचाव है।

साभार : गूगल

लगातार ट्रीटमेंट के बावजूद वह फिट नहीं हुए। इसके बाद उन्हें बेहतर ट्रीटमेंट के लिए लंदन भेजा गया। जहां से वापस आने के बाद उन्होंने रिहैब प्रोसेस शुरू कर दिया था।

नेशनल क्रिकेट एकेडमी ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है लेकिन एनसीए ने राहुल को आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं लेने की सलाह दी है। पिछले एक दशक से आईपीएल खेल रहे केएल राहुल का करियर काफी शानदार रहा है। वह लीग में अब तक कुल 118 मुकाबले खेल चुके हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 46.78 की औसत और 134.42 की स्ट्राइक रेट से 4163 रन निकले हैं। जहां उन्होंने 4 शतकीय और 33 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 132 रन रहा है।

केएल राहुल अपने शुरुआती आईपीएल करियर में सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। पिछले दो सीजन से वह लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं।