Trending

सरफराज खान व ध्रुव जुरेल की इस वजह से बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध में इंट्री

भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में जगह मिली है। इन दोनों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है।

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में इन दोनों के नाम को मंजूरी दी गयी। बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्राफी के कैलेंडर में बदलाव करने की संभावना है।

साभार : गूगल

बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कारण मुकाबलों में काफी बाधा उत्पन्न होती है।

पूरे घरेलू कैलेंडर की घोषणा बाद में की जायेगी, बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने 2024-25 के अस्थायी कार्यक्रम पर चर्चा की जो दिन की बैठक के आठ सूत्री एजेंडे में अहम हिस्सा था।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया रणजी ट्राफी पहले के वर्षों की तरह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के बाद अक्टूबर के मध्य या अंत से शुरू हो सकती है। कुछ राज्य खराब मौसम के कारण करो या मरो मैच में अहम अंक गंवा देते हैं।