Trending

चोटिल बेहरेनडोर्फ की जगह इस खिलाड़ी की मुंबई इंडियंस में इंट्री

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह पर इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ल्यूक वुड को अपनी टीम में जगह दी है। आईपीएल के बयान के अनुसार वुड 50 लाख रुपए की कीमत पर मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे।

@mipaltan & @englandcricket

बयान के अनुसार,‘‘मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल के लिए चोटिल जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह ल्यूक वुड को अपनी टीम में शामिल किया है।

वुड ने इंग्लैंड की तरफ से पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो वनडे खेले हैं। उनके नाम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आठ विकेट दर्ज हैं।