Trending

अफगानिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 सीरीज स्थगित

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के साथ होने वाली तीन टी-20 मैचों की सीरीज स्थगित कर दी है। सीए के बयान के अनुसार अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के मानवाधिकारों स्थिति में गिरावट के मद्देनजर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ परामर्श के बाद अफगानिस्तान के साथ निर्धारित तीन मैचों की टी-20 सीरीज को स्थगित करने का फैसला किया है।

@CricketAus

ऑस्ट्रेलिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगस्त में तटस्थ स्थान पर अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलने थे। सीए ने मानवाधिकार मुद्दों के कारण श्रृंखला को स्थगित करने का विकल्प चुना।

बयान में कहा गया है कि सीए ने दुनिया भर में क्रिकेट में महिलाओं और लड़कियों की भागीदारी का समर्थन करने के लिए मजबूत प्रतिबद्धता जारी रखी है और आईसीसी को शामिल करना जारी रखेगा और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर काम करेगा ताकि भविष्य में यह निर्धारित हो सके कि द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए क्या कार्रवाई की जा सकती है।