Trending

राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी : मणिपुर ने कटाया क्वार्टरफाइनल का टिकट

हॉकी मणिपुर ने 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पूल जी मैच में उत्तराखंड को 11-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट अपने नाम किया।

मणिपुर जीत की हैट्रिक से पूल में शीर्ष पर रहा। कर्नाटक ने दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 13-0 से हराया।

साभार : गूगल

कल क्वार्टर फाइनल होगा, जिसमें मध्य प्रदेश का मैच बंगाल से और मेजबान महाराष्ट्र की टक्कर मणिपुर से होगा। झारखंड की भिड़ंत मिजोरम और हरियाणा की ओडिशा से होगी।