Trending

मांसपेशियों में खिंचाव, मैसी अर्जेंटीना के फ्रेंडली मैच से बाहर

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से अल साल्वाडोर और कोस्टा रिका के खिलाफ फ्रेंडली मैचों से बाहर हो गए हैं। यह जानकारी दक्षिण अमेरिकी देश के फुटबॉल संघ ने दी है।

साभार : गूगल

मैसी को पिछले बुधवार को कॉन्काकाफ़ चैंपियंस कप में नैशविले पर टीम की 3-1 की जीत में इंटर मियामी के लिए खेलते समय चोट लग गई थी।

एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, नैशविले के खिलाफ इंटर मियामी मैच में दाहिनी हैमस्ट्रिंग की मामूली चोट के कारण मैसी यूएसए में होने वाले फ्रेंडली मैचों के लिए टीम में नहीं होंगे। अर्जेंटीना शुक्रवार को फिलाडेल्फिया में अल साल्वाडोर से और चार दिन बाद लॉस एंजेलिस में कोस्टा रिका से भिड़ेगा।