पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में भाग लेगी 12 सदस्यीय निशानेबाजी टीम
राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक विजेता श्रेयसी सिंह, निशानेबाज मेराज अहमद खान और विश्व कप विजेता गनेमत सेखों को पेरिस ओलंपिक के लिए दोहा में 19 से 29 अप्रैल तक होने वाले अंतिम क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को चुनी 12 सदस्यीय शॉटगन टीम में चुना गया।
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ ने जुलाई अगस्त में होने वाले ओलंपिक से पहले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम की घोषणा की।

दोहा में होने वाली इस प्रतियोगिता में चार कोटा दाव पर लगे होंगे जिसमें पुरुष और महिला टीम के लिए ट्रैप एवं स्कीट में एक एक कोटा शामिल होगा। कोटा हासिल कर चुके निशानेबाजों को टूर्नामेंट से बाहर रखा गया है।
तीन टीम की घोषणा की गयी जिसमें पुरुष ट्रैप में पृथ्वीराज टोंडाईमान और विवान कपूर, महिला ट्रैप के लिए श्रेयसी और मनीषा कीर तथा मेराज और शीराज शेख पुरुष स्कीट और गनेमत और महेश्वरी चौहान महिला स्कीट में शामिल होने वाले नियमित निशानेबाज हैं।
पुरुषों की ट्रैप प्रतियोगिता के लिए जोरावर संधू, महिलाओं की ट्रैप में नीरू, पुरुष स्कीट में अंगद बाजवा और महिला स्कीट में अरीबा खान को भी पेरिस कोटा हासिल करने का मौका मिलेगा। भारत ने पेरिस ओलंपिक के लिए 19 कोटे हासिल कर लिये हैं। शॉटगन टीम ने ओलंपिक के लिए सर्वाधिक संख्या (चार) में कोटे जुटाये है।