Trending
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से मुश्फिकुर रहीम की छुट्टी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम अंगूठे की चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
बांग्लादेश के फिजियो बायजेदुल इस्लाम खान ने पुष्टि की कि मुश्फिकुर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाएंगे और उनके चार सप्ताह तक बाहर रहने की उम्मीद है।

आईसीसी ने बायजेदुल के हवाले से कहा, “मैच के बाद, मुश्फिकुर का ढाका में स्कैन हुआ, जिसमें उनके दाहिने अंगूठे में फ्रैक्चर का पता चला।
बीसीबी ने रहीम के लिए किसी रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है। बांग्लादेश ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती है, मेजबान श्रीलंका ने टेस्ट सीरीज की ओर बढ़ने से पहले वनडे सीरीज 2-1 से जीती। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली जानी वाली यह टेस्ट सीरीज 2023-25 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है।