आईपीएल 2024 : सीएसके और आरसीबी के बीच दिलचस्प मैच की उम्मीद
आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। सीएसके इस समय आईपीएल की चैंपियन है, आरसीबी को 17वें सीजन में अपने पहले खिताब की इंतजार है। दोनों टीमों के बीच मैच दिलचस्प होने की उम्मीद है।
चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी ताकत कप्तान एमएस धोनी हैं, जो कि हर खिलाड़ी से उनका बेस्ट निकलवाना जानते हैं। सीएसके की ताकत उसकी बल्लेबाजी रही है।

पिछले सीजन में भी टीम ने खिताब अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीता था। टीम के पास ऑलराउंडर्स की कमी नहीं है, जो कि एक और प्लस पॉइंट टीम के पास है। स्पिनर भी रविंद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर और महेश थीक्षणा के रूप में दमदार हैं।
चेन्नई टीम की कमजोरी की बात करें तो यह गेंदबाजी है, मथीशा पथिराना और मुशफिकुर रहीम चोटिल हैं। ये कमजोरी कुछ ही मैचों में नजर आएगी।

जैसे ही ये खिलाड़ी फिट हो जाएंगे तो फिर गेंदबाजी भी मजबूत हो जाएगी। टीम के साथ समस्या ये है कि शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर की गेंदबाजी उतनी अच्छी नहीं रही।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ताकत भी हमेशा से बल्लेबाजी रही है, हर बार की तरह इस बार भी टॉप 5 या ज्यादा से ज्यादा टॉप 6 तक ही बल्लेबाजी नजर आती है। टीम के पास तेज गेंदबाजी भी अच्छी है, मोहम्मद सिराज, अल्जारी जोसेफ और आकाशदीप उनके पास हैं।
फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी वाली टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बल्लेबाजी में गहराई और स्पिन बॉलिंग है। अनुभवी कर्ण शर्मा के अलावा कोई अन्य स्पिनर उनके पास नहीं है। इस बार कैमरोन ग्रीन से गेंदबाजी कराई जाएगी, लेकिन वे तेज गेंदबाज हैं। ग्लेन मैक्सवेल पार्ट टाइम स्पिनर कहे जाते हैं।